Monday, February 9, 2026
HomeNewsउत्तराखंड में कांग्रेस नेताओ का नाम हटाकर नए खेल स्टेडियमों का नामकरण

उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओ का नाम हटाकर नए खेल स्टेडियमों का नामकरण

उत्तराखंड खेल विभाग ने मंगलवार को चार शहरों में खेल ढांचे को एकीकृत कर नया नामकरण किया है। देहरादून के रायपुर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सहित अन्य खेल सुविधाओं को अब ‘रजत जयंती खेल परिसर’ के नाम से जाना जाएगा। इसी तरह, हल्द्वानी के गौलापार में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी ग्राउंड, तरण ताल, मल्टीपरपज हॉल और अन्य सुविधाओं को एकीकृत कर ‘मानसखंड खेल परिसर’ नाम दिया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि रुद्रपुर में मनोज सरकार स्टेडियम, साइकिलिंग वेलोड्रोम और अन्य खेल सुविधाओं को ‘शिवालिक खेल परिसर’ के रूप में नामित किया गया है। वहीं, हरिद्वार के रोशनाबाद में वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, तरण ताल और अन्य सुविधाओं को ‘योगस्थली खेल परिसर’ नाम दिया गया है।

sport

मंत्री ने कहा कि नई स्पोर्ट्स लिगेसी प्लान के तहत इन खेल परिसरों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोचों की नियुक्ति और नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए देश के अन्य राज्यों के खेल ढांचे का अध्ययन किया गया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) जैसे संस्थानों की मदद से बेहतर कोचिंग व सपोर्टिंग स्टाफ का ढांचा तैयार किया गया है।

यह कदम उत्तराखंड में खेल विकास को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES