Wednesday, October 28, 2026
HomeNewsत्यूनी में स्वाभिमान मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन

त्यूनी में स्वाभिमान मोर्चा का प्रदर्शन, पुतला दहन

चकराता विधायक के भाइयों पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप, सार्वजनिक माफी की मांग

चकराता विधायक के भाइयों द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने के विरोध में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने त्यूनी में प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और संबंधित लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई।
boby 2
प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और उनके करीबियों से सार्वजनिक जीवन में मर्यादित व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। कथित अभद्र भाषा का प्रयोग क्षेत्र की सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
boby 3
मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में स्थानीय लोगों और मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान बॉबी पंवार, यशपाल रावत, यशपाल राठौर, सबल चौहान, सुरेन्द्र तोमर, विट्टू वर्मा, शंकर रावत, जसपाल चौहान, रविंद्र सिंह, प्रदीप चौहान और गीता चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रह
boby
 
RELATED ARTICLES