Monday, February 9, 2026
HomeNewsइंस्टाग्राम पर वीडियो क्रिएटर्स अब 3 मिनट की लंबी रील्स बना पाएंगे

इंस्टाग्राम पर वीडियो क्रिएटर्स अब 3 मिनट की लंबी रील्स बना पाएंगे

NTI: इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाले वीडियो क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी और अच्छी ख़बर सामने आई है। इंस्टाग्राम यूज़र्स अब 3 मिनट की लंबी रील्स बना पाएंगे और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड भी कर पाएंगे। अभी तक इंस्टाग्राम पर अधिकतम 90 सेकेंड यानी डेढ़ मिनट की ही रील्स अपलोड की जा सकती थी, लेकिन अब यूज़र्स 180 सेकेंड यानी अधिकतम 3 मिनट की रील्स भी बना पाएंगे या अपलोड कर पाएंगे।

इंस्टाग्राम पर बनेगी बड़ी रील्स

इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की और यूज़र्स को इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा कि, “ऐतिहासिक रूप से, इंस्टाग्राम में रील्स की लेंथ सिर्फ 90 सेकेंड रही है, क्योंकि हम इंस्टाग्राम को शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म के तौर पर बनाए रखना चाहते थे, लेकिन हमें कई क्रिएटर्स से बहुत सारे फीडबैक मिले कि 90 सेकंड काफी कम टाइम होता है। इसलिए हमने यह फैसला लिया है। हम उम्मीद करते हैं कि टाइम लिमिट को तीन मिनट तक बढ़ाने से आपको वो कहानियां बताने में मदद मिलेगी, जो आप विस्तार में शेयर करना चाहते हैं।”

क्रिएटर्स को होगा बड़ा फ़ायदा

यह नया फीचर उन क्रिएटर्स के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा जो अपने कंटेंट को अधिक विस्तार और गहराई से पेश करना चाहते हैं। लंबे रील्स से न केवल उन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अधिक समय मिलेगा, बल्कि उनके दर्शकों के साथ बेहतर जुड़ाव भी संभव होगा।

इंस्टाग्राम पर बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लंबे फॉर्मेट के कंटेंट पहले से ही उपलब्ध हैं, और अब इंस्टाग्राम का यह कदम इसे एक नई प्रतिस्पर्धा में ले जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि यूज़र्स और क्रिएटर्स इस बदलाव को कैसे अपनाते हैं और इसे अपने फायदे के लिए कैसे इस्तेमाल करते हैं।

RELATED ARTICLES