Sunday, February 8, 2026
HomeNewsपुलिस ने 40 लाख की नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की

पुलिस ने 40 लाख की नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की

उधमसिंह नगर: नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 40 लाख रुपये कीमत की नशीली दवाइयों, इंजेक्शनों और कैप्सूलों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई नववर्ष से पहले नशे के खिलाफ सख्ती बरतने के क्रम में की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने दड़ियाल फ्लाईओवर के पास, बाजपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे छापा मारा। मौके पर पराली के नीचे प्लास्टिक की काली पन्नी में छिपाकर रखी गई 17 गत्ते की पेटियां बरामद हुईं, जिनमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और नियंत्रित नशीली दवाइयां थीं।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • 12,250 इंजेक्शन NRx Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml (B.I. Norphine)
  • 49,920 Spasmo Capsules
  • 64,560 Spasmore Capsules
  • 51,360 Proxiohm-Spas Capsules
  • 1,74,000 OHMS Alpha 0.5 Tablets

इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी मात्रा में इन दवाइयों की बरामदगी से स्पष्ट है कि इन्हें सुनियोजित तरीके से अवैध नशे के कारोबार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद सामग्री को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी तस्करों की पहचान, उनके नेटवर्क और आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने में जुटे हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। नववर्ष के दौरान युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सतर्क है।

यह कार्रवाई उधम सिंह नगर पुलिस की हालिया सफलताओं की कड़ी है। इससे पहले 16 दिसंबर 2025 को कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने 1 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद किए थे। इन लगातार कार्रवाइयों से जिले में नशा तस्करों पर दबाव बढ़ा है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ होगा।

Uttarakhand STF seizes 4.34 quintals of cannabis in Udham Singh ...

Ozempic underworld: Inside the black market of obesity drugs
 इस कार्रवाई से जिले में नशा मुक्ति अभियान को नई गति मिली है। स्थानीय लोग और युवा पुलिस की इस सतर्कता की सराहना कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES