बागेश्वर : गरुड़ क्षेत्र में तेज हवाएं चलने से चीड़ का विशालकाय पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे कई पोल टूटकर गिर गए और तारों को भी भारी नुकसान हुआ है। आवासीय घरों के नजदीक घटना होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोग घटना में बाल-बाल बच गए।
घटना से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऊर्जा निगम के अनुसार दो से अधिक पोल जड़ से टूट कर गिर गए हैं। तार टूटकर पेड़ों से लिपट गए हैं। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा, तब बिजली नहीं थी, जिससे बड़ी घटना टल गई। इधर, ऊर्जा निगम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पेड़ को हटाया जा रहा है और नए पोलों की व्यवस्था की जा रही है। मरम्मत में निगम के छह से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं। नुकसान अधिक होने से अभी आपूíत सुचारू होने की उम्मीद कम है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने बताया कि मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। चीड़ का पेड़ सूखा हुआ था, जिसके कारण वह गिर गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र आपूíत बहाल करने की कोशिश की जा रही है।