देहरादून सचिवालय परिसर में आग लगने से मचा हड़कंप Posted by: न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया 20/06/2018 देहरादून। आज सुबह सचिवालय के जनरेटर रूम में अचानक आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। घटना से किसी भी तरह का कोई नुकसान या जनहानि नहीं हुई है। सचिवालय के जनरेटर में पिछले कई दिनों से चिंगारी उठ रही थी। जिसके बाद आज सुबह अचानक एक चिंगारी ने पूरे सचिवालय परिसर में हड़कंप मचा दिया। ये समय सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के आने का समय था। धीरे-धीरे आग की चिंगारियां सचिवालय की दूसरी तरफ भी बढ़ने लगी। हालांकि सही समय पर पानी की बाल्टी से आग पर काबू पा लिया गया। सचिवालय जैसी महत्वपूर्ण जगह में इस तरह की लापरवाही का होना सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है। Related 2018-06-20 न्यूज़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया tweet