नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा को बुधवार को यह जानकारी मिली की सीनियर अधिकारियों समेत सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कुल 26,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 2017 में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 26,052 शिकायतें आयीं। यह जानकारी लोकसभा में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखित जवाब में दिया।
कुल 51,207 में 2016 में और 32,149 ऐसी शिकायतें 2015 में मिली थीं। इनमें से 48,764 और 30,789 2016 और 2015 में निपटाए गए। केंद्र सरकार के उच्चाधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामलों की संख्या के बारे में कार्मिक मंत्रालय अपने पास आंकड़ा नहीं रखता है।